---Advertisement---

अखण्ड रामायण पाठ से अरविन्द साहू का निज निवास बना भक्ति का केंद्र

Follow Us

सूरजपुर ।। जनपद पंचायत भैयाथान के डबरीपारा में शनिवार प्रातः 8 बजे से सम्पूर्ण अखंड रामायण पाठ का आयोजन श्री अरविन्द प्रकाश साहू जी के द्वारा उनके निज निवास में प्रभु श्री राम के उपदेशों का पाठ गायन वादन के साथ रखा गया है।

IMG 20240804 090507

श्री राम चरित्र मानस का लगातार चल रहे पाठ से पूरे गांव व उनके निज निवास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है । अखण्ड पाठ कराने से समृद्धि और सफलता के मार्ग से सभी बाधाएं दूर होती है।भगवान श्री राम और उनके भक्त हनुमान जी पाठ के दौरान पूजे जाने वाले प्राथमिक देवता हैं।

माना जाता है कि कर्ता अखंडता, बहादुरी और धार्मिकता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं। 24 घंटे का सम्पूर्ण अखण्ड रामायण का पाठ का आयोजन श्री अरविन्द प्रकाश साहू जी के द्वारा अपने निवास में चल रहा है इस अखंड रामायण पाठ में सम्मिलित होने दूर दूर से रामायण प्रेमियों व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित मीडिया के साथियों ने भी अपनी उपस्थितियां दर्ज कराई। अखंड रामायण पाठ से आसपास क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है।

 

 

 

 

20240731 120914

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment