---Advertisement---

भाजपा सरकार किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने में नाकाम :-रामसुंदर मरकाम, प्रदेश सह संयोजक छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया

Follow Us
Spread the love

भाजपा सरकार किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने में नाकाम :-रामसुंदर मरकाम, प्रदेश सह संयोजक छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया

जनपुकार सीजी न्यूज़ जाहिद अंसारी 
सूरजपुर/प्रतापपुर 
प्रदेश सह संयोजक छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया रामसुंदर मरकाम ने कहा प्रदेश के विभिन्न सहकारी समितियों में पर्याप्त डीएपी,यूरिया, खाद उपलब्ध नहीं, जिसको लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है और किसान खाद्य के लिए सोसाइटी दफ्तरों का लगातार चक्कर लगा रहे हैं लेकिन खाद नहीं मिल रहा जिससे किसान काफी परेशान है प्रदेश सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी देखी जा रही है किसान खरीफ फसल बोने के लिए तैयारी कर रहे हैं।कई किसानों ने फसल बो दिए हैं, ऐसे में किसानों की डीएपी, यूरिया खाद की अति आवश्यकता होती है, लेकिन भाजपा सरकार किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराने में नाकाम हो रही,भाजपा की सरकार चुनाव से पहले किसानों के हित कार्य करने कई बड़े बड़े वादे किए, लेकिन धरातल में उनके द्वारा कहा गया कोई वादा पूरा नहीं किया जा रहा सहकारी समिति में डीएपी, यूरिया ,खाद नहीं मिलने से है।अधिकांश किसान दुकानो में डीएपी,यूरिया, खाद,बीज लेने में मजबुर है। प्रदेश में कई खाद,बीज, कीटनाशक दवाओं की दुकान है , शासन प्रशासन जल्द किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए आवश्यक जरूरती खाद सामग्री जल्द से जल्द सभी सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए नहीं तो किया जाएगा आंदोलन।।

 

IMG 20250623 WA0147

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment