ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अगुवाई में गोविंदपुर में जोरदार धरना प्रदर्शन,आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का घेराव
पूर्व मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम और ब्लांक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमार सिंह देव ने सरकार को घेरा,खाद संकट पर जताया गहरा रोष
सूरजपुर/प्रतापपुर। छत्तीसगढ़ की बिष्णु देव साय सरकार के खिलाफ आज गोविंदपुर में ब्लांक कांग्रेस कमेटी के अगुवाई में जोरदार सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का घेराव कर किसानों की समस्याओं को जोर -शोर से उठाया गया। इस आन्दोलन की अगुवाई ब्लांक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमार सिंह देव और पूर्व केबिनेट मंत्री छग शासन डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने की। खाद संकट बना किसानों के लिए बड़ी चुनौती प्रर्दशनकारियों ने बताया कि गोविंदपुर समेत आस पास के गांवों में यूरिया, डीएपी खाद कि भारी किल्लत है। किसान खाद के लिए समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है।
खाद वितरण में भारी अनियमितता है और किसान को आज आओ,कल आओ कहकर भटकाया जा रहा है। डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि” किसान खेतों में बुआई के लिए तैयार है, लेकिन सरकार उन्हें खाद देने में पूरी तरह असफल है।यह सरकार किसानों की दुश्मन बन चूंकि है।” ब्लांक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमार सिंह देव ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा,”खाद वितरण में पारदर्शिता नहीं है। समिति के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से खाद का अवैध भंडारण और बिक्री हो रही है, जबकि जरुरतमंद किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ता है।” जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शिव भजन मरावी ने कहा यदि शासन प्रशासन खाद की समस्या को तत्काल समाधान नहीं किया गया तो शासन प्रशासन को दी आन्दोलन तेज करने की चेतावनी और चरणबद्घ तरीके से किया जायेगा साथ ही कहा की जनता के मुद्दों से भाग रही है भाजपा सरकार आज के एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन में पूर्व केबिनेट मंत्री छग शासन डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ब्लांक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमार सिंह देव ब्लांक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शिव भजन मरावी जोन प्रभारी संजय यादव मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता प्रदेश सह संयोजक छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया राम सुंदर मरकाम सेक्टर प्रभारी रमकोला नन्दकेश्ववर यादव ब्लांक कांग्रेस कमेटी महामंत्री आदित्यलाल कनौजिया ब्लांक कांग्रेस कमेटी संगठन सचिव सचिन कुमार, अय्यूब खान सेक्टर प्रभारी मोती यादव विजय कुशवाहा चिंटु गुप्ता सुरेश आयम सरपंच राजसिंहासन बुथ अध्यक्ष रघुवीर देवांगन बुथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता , किसान, ग्रामीण, युवा साथी शामिल हुए धरना प्रदर्शन स्थल में कांग्रेस नेताओं ने ऐलान किया कि आने वाले समय में जनता के सवालों को लेकर पूरे ब्लांक स्तर जन जागरुकता और आन्दोलन चलाया जाएगा।।