---Advertisement---

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अगुवाई में चंदौरा में जोरदार सांकेतिक धरना प्रदर्शन, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का किया घेराव।

Follow Us
Spread the love
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अगुवाई में चंदौरा में जोरदार सांकेतिक धरना प्रदर्शन, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का किया घेराव।
पूर्व मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम और ब्लांक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमार सिंह देव ने सरकार को घेरा,खाद संकट पर जताया गहरा रोष
सूरजपुर /प्रतापपुर। छत्तीसगढ़ की बिष्णु देव साय सरकार के खिलाफ आज चंदौरा में ब्लांक कांग्रेस कमेटी के अगुवाई में जोरदार सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का घेराव कर किसानों की समस्याओं को जोर -शोर से उठाया गया। इस आन्दोलन की अगुवाई ब्लांक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमार सिंह देव और पूर्व केबिनेट मंत्री छग शासन डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने की। खाद संकट बना किसानों के लिए बड़ी चुनौती प्रर्दशनकारियों ने बताया कि चंदौरा समेत आस पास के गांवों में यूरिया, डीएपी खाद कि भारी किल्लत है। किसान खाद के लिए समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है।
खाद वितरण में भारी अनियमितता है और किसान को आज आओ,कल आओ कहकर भटकाया जा रहा है। डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि” किसान खेतों में बुआई के लिए तैयार है, लेकिन सरकार उन्हें खाद देने में पूरी तरह असफल है।यह सरकार किसानों की दुश्मन बन चूंकि है।” ब्लांक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमार सिंह देव ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा,”खाद वितरण में पारदर्शिता नहीं है। समिति के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से खाद का अवैध भंडारण और बिक्री हो रही है जबकि जरुरतमंद किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ता है।”
जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शिव भजन मरावी ने कहा यदि शासन प्रशासन खाद की समस्या को तत्काल समाधान नहीं किया गया तो शासन प्रशासन को दी आन्दोलन तेज करने की चेतावनी और चरणबद्घ तरीके से किया जायेगा साथ ही कहा की जनता के मुद्दों से भाग रही है भाजपा सरकार आज के एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन में पूर्व केबिनेट मंत्री डा.प्रेमसाय सिंह टेकाम, माँ महामाया शक्कर कारखाना पुर्व अध्यक्ष विद्यासागर, जिला उपाध्यक्ष शिवभजन सिंह मराबी, जिला महामंत्री इम्तियाज जफर, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष कंचन सोनी, ब्लाक उपाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता, पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, जोन प्रभारी विजय नारायण कुशवाहा, भानु गुप्ता, हुलेशलर राजवाड़े, रनसाय, उमेश राजवाड़े, सुमंत प्रजापति, कमलेश राजवाडे, चंद्रपाल यादव, बाबुलाल पैकरा, ब्रिजलाल विश्वकर्मा, भैय्या लाल पैकरा, कृष्णा सिंह, अशोक नापीत, कवल साय यादव, नर्बदा पेंटर, विनय मिश्रा, रामसुरत पैकरा, चंद्रिका कुशवाहा, प्रेम सिंह, अशोक मरकाम एवं समस्त क्षेत्र के आस पास के वरिष्ठ कांग्रेसी युवा किसान जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment