---Advertisement---

सूरजपुर पुलिस की महिला रक्षा टीम ने गुम महिला को खोजा, सकुशल परिजनों को सौंपा

Follow Us

संवेदनशीलता और सतर्कता का परिचय देते हुए महिला रक्षा टीम ने निभाई जिम्मेदारी

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के द्वारा गठित की गई महिला रक्षा टीम क्षेत्र में स्कूली छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार सक्रिय रहकर स्कूल-कालेजों के पास पेट्रोलिंग कर संदिग्धों पर कड़ी नजर रख रही है। शनिवार, 12 जुलाई 2025 को महिला रक्षा टीम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर के आसपास भ्रमण कर रही थी इसी दौरान एक महिला स्कूल के गेट के पास रोते हुए दिखाई दी। रक्षा टीम के द्वारा महिला से बढ़े आत्मीयता से उसका नाम-पता पूछा गया और प्राप्त जानकारी के आधार पर चौकी बसदेई पुलिस से सम्पर्क किया गया।

जानकारी मिली कि महिला 2-3 दिन पहले बिना बताए घर से कहीं चली गई थी जिसका गुम इंसान भी दर्ज है। गुम महिला के परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें बुलाकर महिला को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप के मार्गदर्शन में महिला रक्षा टीम प्रभारी पुष्पा तिर्की, महिला प्रधान आरक्षक ग्रेसमनी मिंज, फूलमती राजवाड़े, महिला आरक्षक अश्विन, ममता केरकेट्टा, चंदा भास्कर, रोशनी सिंह व देशमति सिंह सक्रिय रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment