---Advertisement---

खबर का असर: ख़बर प्रकाशन के बाद जागा प्रशासन परीक्षा में बैठने की दी अनुमति, विद्यार्थियों ने मीडिया का किया आभार व्यक्त

Follow Us
Spread the love
खबर का असर: ख़बर प्रकाशन के बाद जागा प्रशासन परीक्षा में बैठने की दी अनुमति, विद्यार्थियों ने मीडिया का किया आभार व्यक्त
प्रतापपुर। जिले के विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत अमनदोन में संचालित हो रहा आईटीआई  के विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित किया गया था जहां बच्चों ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद बच्चों ने एसडीएम के द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर राजनीतिक माहौल में उबाल ला दी थी। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया था प्रिंसिपल पर द्वेष का भावना रखकर अभद्रता का आरोप लगाते हुए साल बर्बाद करने की बात कही थी जिसको लेकर जनपुकार सीजी न्यूज व स्थानीय प्रमुख अखबारों में लगातार खबर प्रकाशन किया गया तत्पश्चात शासन प्रशासन ने जांच प्रारंभ कर प्राचार्य को जमकर फटकार लगाई इसके बाद विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने का आश्वासन दिया गया और अंततः विद्यार्थियों की मांगों को प्राचार्य को मानना पड़ा।
बच्चों को परीक्षा में बैठने की इजाजत दी गई इसको लेकर विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए सामूहिक रूप से प्रमुख जनपुकार सीजी न्यूज व अखबार जिसने हमारी आवाज को प्रमुखता से उठाया उनका दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा की अगर मीडिया नहीं रहती तो हमारा करियर सपना अधूरा रह जाता जिसका हमें जिंदगी भर अफसोस रहता गरीब आदिवासी बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर पत्रकारों ने साथ दिया जिसका हम विद्यार्थी हमेशा ऋणी रहेंगे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment