---Advertisement---

प्रसव के दौरान लापरवाही: भटगांव CHC की आरएचओ निलंबित, मेडिकल ऑफिसर व स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की अनुशंसा

Follow Us
Spread the love

मेडिकल ऑफिसर और स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की अनुशंसा कर रिपोर्ट राज्य शासन को प्रेषित

रायपुर। सूरजपुर जिले के भटगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। ओड़गी विकासखंड की श्रीमती कुन्ती पंडो के 9 अगस्त को प्रसव के समय प्रसव कक्ष में न तो कोई चिकित्सक था और न ही कोई स्टाफ मौजूद था।

जिला स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट में आरएचओ (महिला) श्रीमती विक्टोरिया केरकेट्टा के कार्य में लापरवाही की पुष्टि होने पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया गया है।

साथ ही ड्यूटी रोस्टर के अनुसार संबंधित मेडिकल ऑफिसर और स्टाफ नर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए रिपोर्ट राज्य शासन को भेजी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मामले के संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए थे। निर्देश के पालन में जिला स्तरीय जांच टीम ने विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment