सूरजपुर। शासकीय आत्मानंद विद्यालय विश्रामपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल जी के मार्गदर्शन से सम्पन्न हुआ। जिसमें छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता, नारा लेखन, प्रतियोगिता एवं वाद विवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सप्ताह के इस विशेष दिवस पर छात्राओं के उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास का निर्माण करना, उनकी छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करना तथा अपनी एक विशेष पहचान बनाने के लिए प्रेरित करना है। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि खेल के माध्यम से बालिकाओं में टीम वर्क, अनुशासन जैसे मूल्यों को विकसित करना भी होता है। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग, नवा बिहान संरक्षण अधिकारी श्रीमती इन्द्र कुमारी तिवारी एवं महिला सशक्तिकरण (हव) मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला मिशन समन्वयक श्रीमती शारदा सिंह के नेतृत्व में किया गया है जिसमे कन्या भ्रूण हत्या निषेध अधिनियम, वाल विवाह, घरेलू हिंसा अधिनियम, गुड टच वैड टच, सखी सेंटर, कार्य स्थल पर महिलाओ का लैगिंग उत्पीडन अधिनियम 2013 एवं महिला हेल्प लाइन नंबर 181, 1098, 112 की जानकारी दी गई। एवं जेण्डर विशेषज्ञ श्रीमती पूनम राजवाड़े द्वारा बाल विवाह रोकथाम शपथ भी कराई गई।
विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षको के सहयोग से सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरालीगल वालेंटियर द्वारा महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता एवम यूनिसेफ समन्वयक श्री हितेश द्वारा अन्य जानकारियां दी गई।