---Advertisement---

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होंगे कोरिया एसपी रवि कुमार कुर्रे समेत 10 छत्तीसगढ़ पुलिस अधिकारी

Follow Us

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर कोरिया सहित प्रदेश के 10 पुलिस अधिकारियों को ‘सराहनीय सेवा’ के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, पूर्व एसपी ध्रुव गुप्ता और एएसपी रोहित झा भी सूची में।

कोरिया। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर भारत सरकार द्वारा ‘सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक’ प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची जारी की गई है। इस अवसर पर कोरिया जिले के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि इस प्रतिष्ठित सूची में कोरिया के वर्तमान पुलिस अधीक्षक, श्री रवि कुमार कुर्रे का नाम भी शामिल है। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे जिले की मेहनत, समर्पण और अनुशासन का प्रतीक है। श्री कुर्रे ने पुलिस सेवा में रहते हुए न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया है, बल्कि जनता के साथ विश्वास और सहयोग का ऐसा वातावरण तैयार किया है, जो आज पूरे प्रदेश के लिए एक आदर्श है। उनकी कार्यशैली में संवेदनशीलता और कड़ाई का संतुलित मेल देखने को मिलता है, जिसके परिणामस्वरूप जिले में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। अपराधियों के विरुद्ध त्वरित और सटीक कार्रवाई, साइबर अपराध की रोकथाम, महिला एवं बाल सुरक्षा की दिशा में ठोस प्रयास, और नशा मुक्ति अभियान जैसे अनेक जनहितकारी कार्यों में उनकी अग्रणी भूमिका रही है।

कोरिया पुलिस अधीक्षक के रूप में श्री रवि कुमार कुर्रे ने अपने कार्यकाल के दौरान अनेक नवाचार एवं जनसेवा केंद्रित योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया है। थाना स्तर पर पारदर्शी शिकायत निवारण तंत्र और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए। श्री कुर्रे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आने वाले सभी सम्मानीय आमजनों व गरीबो की समस्याओं को बेहद ध्यान पूर्वक सुनकर उनकी समस्याओ का उचित निराकरण करने हेतु तुरंत निर्देशित भी करते है। उनकी इसी सोच ने कोरिया में पुलिस और जनता के बीच मजबूत संबंध स्थापित किए हैं।

इस बार ‘सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक’ पाने वालों में कोरिया जिले में सेवाएं दे चुके अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें पूर्व कोरिया एसपी एवं वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री ध्रुव गुप्ता तथा कोरिया में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रह चुके श्री रोहित कुमार झा के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। छत्तीसगढ़ राज्य से इस वर्ष कुल 10 अधिकारी इस सम्मान से अलंकृत होंगे, जबकि देशभर से कुल 758 अधिकारी एवं कर्मचारी इसमें शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के अन्य सम्मानित अधिकारियों में आईपीएस प्रशांत कुमार ठाकुर, कमांडेंट श्रेता राजमणि, इंस्पेक्टर कौशल्या भट्ट, कमलेश कुमार मिश्रा, प्लाटून कमांडर डालसिंह नामदेव, कंपनी कमांडर दिलीप कुमार सिन्हा एवं सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार बरुआ शामिल हैं। यह सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अनुकरणीय सेवा, उत्कृष्ट कार्यकुशलता, अटूट अनुशासन और अदम्य साहस के लिए इस सम्मान के पात्र बने हैं।

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment