झंडा फहराने को लेकर, शिक्षा विभाग का अनोखा फरमान, जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार आयाम ने दर्ज कराया आपत्ति
सूरजपुर। विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा माननीय विधायक महोदया के लेटर पैड भारतीय जनता पार्टी के चुनिंदा कार्यकर्ताओं का नाम चयनित कर लिस्ट जारी किया गया जिसको लेकर जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार आयाम क्षेत्र क्रमांक 11 के द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए लेटर पैड में अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आदेश को तत्काल निरस्त करते हुए विभागीय अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही करने की मांग किए
जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार आयाम क्षेत्र क्रमांक 11 ने शिकायत में लिखा
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ध्वजारोहण हेतु हर वर्ष की भांति सभी पंचायतो स्कूलों में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के द्वारा ध्वजारोहण करने की तैयारी चल रही थी इसी बीच अचानक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतापपुर के द्वारा संकुल प्राचार्य, प्रधान पाठकों को निर्देशित करते हुए प्रतापपुर विधायक महोदया के लेटर पैड में अनोखा फरमान जारी कर सभी स्कूलों में भेजी गई जिसमें साफ रूप से लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी के चुनिंदा कार्यकर्ताओं का नाम दिया गया और उन्हीं के द्वारा ध्वजा रोहड़ कराया जाए ऐसा फरमान विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा भेजी गई जिसको देखकर क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि नाराज हैं और उनके अधिकारों का हनन एवं अपमानित महसूस कर रहे हैं और वे कह रहे यह आदेश गलत और बर्दाश्त करने योग्य नहीं
उनके द्वारा मांग किया गया
अनुविभागीय अधिकारी महोदया को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि संबंधित विभागीय अधिकारी के ऊपर कार्यवाही करते हुए फरमान को तत्काल निरस्त किया जाय अन्यथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अपने अधिकारों का हनन मानते हुए जन आंदोलन करने के लिए विवश होंगे इसके जिम्मेदार विभागीय अधिकारी होंगे।।

झंडा फहराने को लेकर, शिक्षा विभाग का अनोखा फरमान, जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार आयाम ने दर्ज कराया आपत्ति ज्ञापन pdf
