---Advertisement---

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय ने नवनियुक्त मंत्रियों को दी शुभकामनाएँ

Follow Us
Spread the love

रायपुर, 20 अगस्त 2025।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण करने वाले कैबिनेट के नए सदस्य श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं श्री राजेश अग्रवाल को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवनियुक्त मंत्रीगण अपनी निष्ठा और कार्यकुशलता से जनसेवा को नई दिशा देंगे तथा छत्तीसगढ़ राज्य को विकास और सुशासन की ओर अग्रसर करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए मंत्री अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों के उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सामूहिक सहयोग और प्रतिबद्धता के साथ जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

Related News

Leave a Comment