---Advertisement---

जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, आरोपी प्रकाश राजवाड़े गिरफ्तार – कोरिया पुलिस की कार्रवाई

Follow Us
Spread the love

कोरिया/बैकुंठपुर। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जामपारा में जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी प्रकाश राजवाड़े को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह सूचना मिली कि एक महिला खेत में मृत अवस्था में पड़ी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी राजेश साहू और थाना प्रभारी विपिन लकड़ा तत्काल मौके पर पहुंचे।

हत्या की वजह

ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रकाश राजवाड़े मृतिका परवतिया बाई पर जादू-टोना करने का आरोप लगाता था। कुछ माह पूर्व उसकी बच्ची की मृत्यु हो गई थी, जिसे वह मृतिका की करतूत मानता था। इसी दुर्भावना के चलते उसने महिला की हत्या की योजना बनाई।

आज सुबह जब परवतिया बाई शौच के लिए गई और वापस लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसका पीछा किया और रास्ते में गड़ासा से गर्दन पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। गंभीर चोट लगने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

गिरफ्तारी और बरामदगी

वारदात के बाद आरोपी गांव से बाहर एक नर्सरी में छिप गया था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी आरोपी से बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपी प्रकाश राजवाड़े को धारा 302 आईपीसी और छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धाराओं में अपराध क्रमांक 299/2025 दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम का योगदान

इस पूरी कार्रवाई में एसआई अलंगो कुमार दास, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश राजवाड़े, आरक्षक कमलेश और दिनेश उइके की अहम भूमिका रही।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment