---Advertisement---

बसदेई पुलिस ने कार पथराव कांड का किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाइक जप्त

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। 10 अगस्त 2025 की रात रेलवे क्रॉसिंग उचंडीह के पास कार में सफर कर रहे एक परिवार पर पथराव करने के मामले का चौकी बसदेई पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।

घटना का विवरण

प्रार्थी राजेंद्र सूर्यवंशी (उम्र 33 वर्ष, निवासी जामपारा बैकुंठपुर, जिला कोरिया) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे अपने परिजनों के साथ वाड्रफनगर से बैकुंठपुर जा रहे थे। रात्रि में उचंडीह रेलवे क्रॉसिंग के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल से उनकी कार का पीछा किया और कार पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया। इस घटना में कार में बैठे लोगों को सिर और हाथ में चोटें आईं।

मामला दर्ज

प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी बसदेई पुलिस ने धारा 296(इ), 115(2), 324(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी इस प्रकार हैं –

1. शोभनाथ राजवाड़े पिता सीताराम राजवाड़े

2. रवि राजवाड़े पिता कैलाश प्रसाद राजवाड़े

3. उत्तम राजवाड़े पिता उमेश राजवाड़े

4. ओम प्रकाश राजवाड़े पिता नंदलाल राजवाड़े

(सभी निवासी ग्राम सिरसी, चौकी बसदेई)

पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर कार का पीछा करने में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल जब्त की गईं। फिलहाल एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई योगेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक बालमुकुंद पांडे, आरक्षक महेंद्र सिंह, देवदत्त दुबे, निलेश जायसवाल, रामकुमार, अशोक केवट और राकेश सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment