अशोक सिंह बने भाजपा जिला महामंत्री, भटगांव में उमड़ा जनसमर्थन
जाहिद अंसारी संवाददाता
सूरजपुर/भटगांव:–भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत भटगांव निवासी अशोक सिंह को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति के साथ ही गृही क्षेत्र सहित पूरे जिले में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे संगठन को नई ऊर्जा देने वाला निर्णय बताया है।
अशोक सिंह लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं। वे भटगांव मंडल पदाधिकारी रह चुके हैं और बाद में जिला मंत्री के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीते विधानसभा चुनाव में उनकी सक्रियता और रणनीति से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को भारी मतों से बढ़त मिली थी।
नियुक्ति के बाद जब अशोक सिंह पहली बार अपने गृही क्षेत्र भटगांव पहुंचे तो कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं और आतिशबाजी के बीच जगह-जगह अभिनंदन समारोह आयोजित हुए। ग्रामीणों और युवाओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा।
इस अवसर पर अशोक सिंह ने कहा कि सबको साथ लेकर चलना उनका प्रथम दायित्व होगा। संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी को आगे ले जाने में वे सदैव सक्रिय रहेंगे।
जिला महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। लोगों का कहना है कि अशोक सिंह के अनुभव और सक्रियता से पार्टी को आने वाले चुनावों में बड़ा लाभ मिलेगा।