---Advertisement---

भैयाथान: नव युवक दुर्गा मंडल समिति बांसापारा ने की बैठक, भव्य दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू

Follow Us

सूरजपुर। नवरात्र पर्व नजदीक आते ही शहर और ग्रामीण अंचलों में मां दुर्गा की पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नव युवक दुर्गा मंडल समिति, संगम चौक बांसापारा द्वारा इस वर्ष भी माता दुर्गा जी की भव्य प्रतिमा स्थापना की जाएगी। आयोजन की रूपरेखा तय करने एवं तैयारियों की समीक्षा हेतु मंगलवार, 09 सितंबर 2025 की रात 8 बजे बांसापारा स्थित शिव मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में समिति पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि विगत वर्षों की तरह इस बार भी मां दुर्गा की पूजा स्थापना पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ की जाएगी। आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक समरसता और धार्मिक अनुष्ठानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

भैयाथान: नव युवक दुर्गा मंडल समिति बांसापारा ने की बैठक, भव्य दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूजा पंडाल की सजावट, रोशनी की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन जैसी गतिविधियों की तैयारी पहले से शुरू कर दी गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य मिलकर पूरे बांसापारा क्षेत्र को उत्सवमय बनाएंगे और लोगों को एकजुट कर समाज में भाईचारे का संदेश देंगे।

बैठक में बड़ी संख्या में युवा वर्ग और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि इस बार की दुर्गा पूजा को और भी भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

Leave a Comment