---Advertisement---

सूरजपुर: प्रेमनगर में उचित मूल्य दुकान का ताला तोड़कर चावल, शक्कर और चना चोरी

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कांटारोली स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में बीती रात को अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए दुकान का ताला और शटर तोड़ दिया। चोर दुकान के अंदर रखे राशन की बोरियां चोरी कर फरार हो गए।

मामले की रिपोर्ट दुकान संचालक संतराम विंझवार (पिता अलखराम, उम्र 48 वर्ष, निवासी कांटारोली) ने प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दिनांक 12 सितंबर 2025 को दुकान बंद कर वे अपने घर लौट गए थे। अगले दिन सुबह जब वे लगभग 11 बजे दुकान पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और शटर आधा खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो दुकान से राशन गायब था।

चोरी गई सामग्री का विवरण इस प्रकार है –

चावल – 15 बोरी (कुल 7.50 क्विंटल)

शक्कर – 3 बोरी (1.67 क्विंटल)

चना – 6 बोरी (3 क्विंटल)

इन सभी की अनुमानित सरकारी कीमत लगभग 5,089 रुपये आंकी गई है।

इस संबंध में थाना प्रेमनगर पुलिस ने संतराम विंझवार की शिकायत पर धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना गरीबों और जरूरतमंदों के हक के अनाज पर डाका है, ऐसे में दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

सूरजपुर: प्रेमनगर में उचित मूल्य दुकान का ताला तोड़कर चावल, शक्कर और चना चोरीसूरजपुर: प्रेमनगर में उचित मूल्य दुकान का ताला तोड़कर चावल, शक्कर और चना चोरी

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment