---Advertisement---

जीवन दीप समिति कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, वेतन वृद्धि व स्थायीकरण की उठी मांग

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। जिला मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में जीवन दीप समिति कर्मचारी संघ सूरजपुर की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निलेश कुमार साहू ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं पर मंथन हुआ। खासकर वेतन वृद्धि, सेवा सुरक्षा और कर्मचारियों के स्थायीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संघ ने ठोस कदम उठाने की आवश्यकता जताई।

इस मौके पर संघ की नई जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला स्तर पर –

देवमुनिया पोर्ते – जिला उपाध्यक्ष

दीप्ति सोनी – जिला प्रवक्ता

उर्मिला सिंह – महिला विंग जिला अध्यक्ष

पार्वती साहू – महिला विंग जिला उपाध्यक्ष

ब्लॉक स्तर पर –

कमल कुमार – सूरजपुर ब्लॉक अध्यक्ष

लोकनाथ राजवाड़े – अध्यक्ष जिला अस्पताल

देवेंद्र राजवाड़े – भैयाथान ब्लॉक अध्यक्ष

सतीश ठाकुर – रामानुजनगर ब्लॉक अध्यक्ष

तुलेश्वर सिंह – प्रतापपुर ब्लॉक अध्यक्ष

मोतीलाल – प्रेमनगर ब्लॉक अध्यक्ष

बैठक में शामिल हुए महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष अमित चौरसिया, मीडिया प्रभारी मारुति नंदन चक्रधारी, कोरिया जिला अध्यक्ष नारायण विश्वकर्मा, संभाग अध्यक्ष सुखीराम चौहान सहित भारी संख्या में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के निर्वहन की शुभकामनाएं दी गईं।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment