---Advertisement---

भैयाथान: ग्राम पंचायत बंजा अटल चौक पर कार और स्कूटी में जबरदस्त भिड़ंत, बाल-बाल बचे लोग

Follow Us
Spread the love

भैयाथान। ब्लॉक मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंजा अटल चौक के पास तेज रफ्तार कार और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, हालांकि गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिवप्रसाद नगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार सेंट्रो कार (क्रमांक CG16CM5918) ने सामने से आ रही एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG15EH2370) को सीधी टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी अपने साइड से गुजर रही थी, तभी कार गलत साइड में घुसकर सीधी टक्कर मार दी।

हादसे में स्कूटी सवार को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। वहीं दोनों वाहन चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना में कार चालक पांडवपारा निवासी बताया जा रहा है जबकि स्कूटी सवार ग्राम बंजा का रहने वाला है।

ग्रामीणों का कहना है कि अटल चौक के पास आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोग प्रशासन से क्षेत्र की सड़क की मरम्मत कराने व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment