---Advertisement---

हरिहरपुर कन्या छात्रावास में विशेष स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन।

Follow Us
हरिहरपुर कन्या छात्रावास में विशेष स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन।
सूरजपुर प्रतापपुर:—-सेक्शन मटीगाड़ा के ग्राम पंचायत हरिहरपुर के प्री. मैट्रिक कन्या छात्रावास मे प्रतापपुर बीएमओ डॉक्टर अजीत दीवान के निर्देशन पर एवं BETO हाफिज अंसारी वह ब्लॉक टीकाकरण नोडल राजेश वर्मा के समंजस्य से विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर दर्ज कुल 50 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें बच्चों का हाईट, वजन, आंखों की समस्या, व HB जांच सिकल सेल एनीमिया जांच, मलेरिया जांच, कुष्ठ स्क्रीनिंग,टीबी. स्क्रीनिंग, व अन्य बीमारियों तथा मौसमी बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी। सभी बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की बात बताई गई, सभी उपस्थित बच्चे स्वस्थ पाए गए, इस दौरान संस्था प्रभारी- मीना राजवाड़े, नेत्र सहायक अधिकारी अमित सोनी,पर्यवेक्षक P.विश्वास, बाबूलाल चौधरी, पुष्पा तिर्की, निर्मला यादव, इत्यादि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा ।

Leave a Comment