---Advertisement---

शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में एक दिवसीय मतदाता जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में एक दिवसीय मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रोफ़ेसर स्विप नोडल एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेन्द्र कुमार जायसवाल के अध्यक्षता एवं संचालन में संपन्न कराया गया। जिसमें फॉर्म 6 के कुल 68 फॉर्म का वितरण किया गया। इस शिविर में तहसील कार्यालय बिहारपुर के उमेश तिवारी एवं उनके साथ त्रिनेश्वर प्रताप जायसवाल का विशेष सहयोग रहा, महाविद्यालय के शिक्षक सचिन कुमार मिंज, राम निवास पटेल, पिंटू कुमार गुप्ता कैंपस एंबेसडर शिवम तिवारी एवं अन्य छात्र रूपेश, रविन्द्र, अमित के साथ सभी छात्र छात्राओ का विशेष सहयोग रहा। शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं के अपने आसपास टोला मोहल्ला गांव तक मतदाता जागरूकता को प्रसारित करने का प्रयास किया गया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment