---Advertisement---

वन विभाग की बड़ी कार्यवाही,19 नग अवैध शाल काष्ठ चिरान सहित महिंद्रा बोलेरो में लोड वाहन को मौके से पकड़ा

Follow Us
Spread the love
वन विभाग की बड़ी कार्यवाही,19 नग अवैध शाल काष्ठ चिरान सहित महिंद्रा बोलेरो में लोड वाहन को मौके से पकड़ा

IMG 20250930 WA0061

सूरजपुर प्रतापपुर :—-जिले के वन परिक्षेत्र प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बंशीपुर में इन दोनों हाथों के आतंक हाथियों के आतंक से भयभीत है लोग लगभग 25 से 30 हाथियों का दल विगत सप्ताह से क्षेत्र में विचरण कर रहा जिसकी सतत निगरानी वन विभाग के कर्मचारी एवं हाथी मित्र दल के सदस्यों द्वारा लेकिन दिनांक 29.9.2025 को रात के करीब लगभग 1:00 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम झींगादोहर के पांडोपरा में एक महिंद्रा बोलेरो में कुछ लोग लकड़ी साल कास्ट लोड कर रहे हैं जिसकी सूचना मिलते ही मुख्य वनसंरक्षक श्री दिलराज प्रभाकर सरगुजा वन वृत्त के मार्गदर्शन तथा श्री पंकज कुमार कमल वनमंडला अधिकारी के निर्देशन में 02 दलों की रात्रि गश्त एवं हाथी मित्र दल के द्वारा तस्करों को घेरा गया जिसका नियत समय रात्रि के करीब 2:10 बजे महिंद्रा बोलेरो पंजीयन क्रमांक CG 15 B 2857 को मौके से पकड़ा किंतु अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से चालक फरार हो गया उक्त वाहन में 19 नग अवैध साल कास्ट चिरान लोड था।
दिनांक 30.9.2025 को पुनःआसपास के क्षेत्रों में पातासाजी की गई तो 23 नग कास्ट चिरान आसपास के गन्ना एवं मक्का के खेत से प्राप्त हुए किस प्रकार कुल 42 नग अवैध कास्ट साल चिरान जप्त किए गए उक्त प्रकरण में वन अपराध दर्ज कर वन अधिनियम 1927 के प्रावधान अनुसार कार्यवाही की जा रही है संपूर्ण कार्यवाही में उपवनमंडलाअधिकारी प्रतापपुर, वनपरिक्षेत्राअधिकारी,परिक्षेत्र सहायक सोनगरा परिक्षेत्र सहायक बंशीपुर, परिसर रक्षक झींगादोहर, परिसर रक्षक सोनगरा, परिसर रक्षक शकलपुर , सहित हाथी मित्र दल एवं सुरक्षा श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment