---Advertisement---

वृद्धजनों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विधायक भूलन सिंह मरावी

Follow Us

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन, 250 वृद्धजनों का हुआ सम्मान

सूरजपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आज जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन साधुराम सेवाकुंज सूरजपुर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री भूलन सिंह मरावी शामिल हुए। इस अवसर पर जिले के लगभग 250 वृद्धजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

विधायक श्री मरावी ने कहा कि वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक हैं। उनकी देखभाल सरकार और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन के लिए लगातार योजनाओं को मजबूत बना रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना और श्री रामलला दर्शन योजना से जिले के बुजुर्गों के लाभान्वित होने की जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा ने कहा कि वृद्धजन दिवस हमें अपने माता पिता और अन्य बुजुर्गों की प्रति दायित्वों की याद दिलाता है। माता-पिता की सेवा ही ईश्वर की पूजा है। उनके दिए संस्कारों से ही हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। उन्होंने अपील की कि समाज के सभी लोग वृद्धजनों का सम्मान करें और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।

कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने कहा कि जिला प्रशासन बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को गंभीरता से लागू कर रहा है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में एकल परिवार की प्रवृत्ति के कारण माता-पिता की देखभाल में कठिनाई हो रही है, ऐसे में समाज को आगे आकर वृद्धाश्रमों में रह रहे बुजुर्गों की देखभाल करनी चाहिए।

इस अवसर पर वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक, रेडक्रॉस सोसायटी सूरजपुर अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री मुरली मनोहर सोनी, श्री मुकेश गर्ग, श्री संदीप अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, सूरजपुर एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment