---Advertisement---

ग्राम पंचायत तिलसिवा में ग्राम सभा का किया गया आयोजन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सूरजपुर ब्लॉक के सीईओ द्वारा ग्राम पंचायत तिलसिवा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत चलो अभियान के संबंध में जानकारी, बाल विवाह पर रोकथाम के विषय में चर्चा, लिंग आधारित हिंसा, ग्राम युवोदय हेतु स्वयंसेवक का निर्माण के संबंध में चर्चा, ग्राम सभा द्वारा जीपीडीपी प्लान में सम्मिलित कर आगामी वर्ष में कार्य करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया साथ ही ग्राम के किशोर और युवाओं के नामों की सूची रुवॉलिंटियर्स के रूप में डाटा लिया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य, गाँव के सचिव, सरपंच, व यूनिसेफ एण्ड एग्रीकोन फाउंडेशन के जिला समन्वयक हितेश निर्मलकर, इंटर्नशिप सदस्य खुशबू प्रजापति, ब्लॉक समन्वयक अम्बुज मिश्रा, युवा वर्ग और भारी संख्या में ग्रामवासी  उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment