---Advertisement---

राष्ट्रीय स्वयं सेवक ने 100 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पथ संचलन का किया केवरा में आयोजन

Follow Us
राष्ट्रीय स्वयं सेवक ने 100 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पथ संचलन का किया केवरा में आयोजन

IMG 20251005 WA0050 scaled

जाहिद अंसारी संवाददाता✍️ 
सूरजपुर प्रतापपुर:– जिले के जरही उपखंड के मंडल केवरा में शताब्दी वर्षगांठ के उपलक्ष में 5 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को भव्य विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया इस अवसर पर कुल 74 स्वयंसेवक अनुशासनबद्ध पंक्तियों में शामिल हुए पथ संचलन ग्राम पंचायत केवरा के हरिजनपारा प्राइमरी स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ होकर केवरा खास बस्ती होते हुए पुनः प्राइमरी स्कूल मैदान केवरा पहुंचकर संपन्न हुआ.
 कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज प्रणाम एवं शस्त्र पूजन से किया गया मुख्य वक्ता सत्येंद्र कुमार गुप्ता जी बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सूरजपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि विजयादशमी संघ की स्थापना दिवस है 1925 में डॉक्टर हेडगेवार ने महाराष्ट्र में संघ की स्थापना की थी आज 100 वर्ष पूरे होने पर संघ के कार्यकर्ता पूरे देश-विदेश में सेवा कार्य कर रहे हैं वर्तमान में संघ का कार्य 100 से अधिक देशों में और प्रत्यक्ष रूप से 40 देश में संचालित हो रहा है उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक होना गर्व की बात है और संघ का कार्यकर्ता समाज के हर क्षेत्र में सेवा कार्यों से जुड़ा रहता है उन्होंने आगे कहा कि भारत माता समय-समय पर संतो महापुरुषों और वीरांगनाओं को जन्म देती रही है डॉक्टर हेडगेवार बचपन से ही देशभक्त थे और अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते रहे संघ का इतिहास त्याग तपस्या और संघर्ष से भरा हुआ है वक्ता ने पांच परिवर्तन पर बल देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण, छुआछूत का उन्मूलन, भारतीय परंपराओं के अनुसार उत्सव मनाना स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग और बच्चों को अच्छे संस्कार देना जीवन में उतराना चाहिए उन्होंने महिलाओं से भी आह्वान किया कि वह अपने बच्चों को शाखा में भेज कर अनुशासन और संस्कार का पाठ पढ़ाएं क्योंकि संघ केवल अखबारों टीवी और सोशल मीडिया से नहीं समझा जा सकता बल्कि इसके लिए शाखा से जुड़ना जरूरी है इस अवसर पर कुल 74 स्वयंसेवक उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामलाल रवि जी के द्वारा की गई इसमें इसमें सह जिला कार्यवाह रूपचंद देवांगन, उपखंड कार्यवाह हेमंत राम पैकरा, मंडल कार्यवाह कुंजीलाल पैकरा मुख्य शिक्षक परमानन्द दास प्रार्थना प्रमुख रिंकू नाविक तथा एकल गीत प्रस्तुतकर्ता कुनाल देवांगन सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे…
स्वयं सेवकों पर जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा। 
इस अवसर केवरा की महिलाओं द्वारा जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर पथ संचलन कर रहे स्वयंसेवकों का जगह जगह स्वागत अभिनंदन किया 

Leave a Comment