---Advertisement---

साँसद ट्राफी संभाग स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

Follow Us
Spread the love

नीरज साहू 

गौतम केशरी बने विजेता

सूरजपुर। साधुराम विद्यामन्दिर सूरजपुर में आयोजित संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता भूलन सिंह मराबी विधायक प्रेमनगर के मुख्य आतिथ्य, कुसुमलता राजवाड़े अध्यक्ष नगरपालिका सुरजपुर और साँसद प्रतिनिधि राजेश्वर तिवारी के विशिष्ठ आतिथ्य में एस आर व्ही एम के डायरेक्टर राहुल अग्रवाल जी की अध्यक्षता में तथा साधुराम विद्या मंदिर के प्राचार्य प्रभाकर उपाध्याय,दीन दयाल तिवारी,छत्तीसगढ़ कामर्स चेम्बर के महामंत्री रौनक जैन, बाबूलाल अग्रवाल,छत्तीगढ़ के संयुक्त सचिव सरोज कुमार वैष्णव, अनीस अँसारी के गरिमामय उपस्थिति में आज सम्पन्न हुआ।

साँसद ट्राफी संभाग स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में हर आयु वर्ग के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 8चक्रों में सम्पन्न इस प्रतियोगिता में अम्बिकापुर के गौतम केसरी 7.5 अँको के साथ विजेता बने। दूसरा स्थान अम्बिकापुर के 13 वर्षीय खिलाड़ी अँशुमान सहाय ने प्राप्त किया और अजय गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद क्रमशःअभिषेक राजवाड़े, राशिद राशिद, दीपाँकरसेनगुप्ता, वरुण सोनी, शिवम सिन्हा, परवेज अँसारी और श्रेयान्स मिश्रा ने पुरस्कार विजयी खिलाड़ियों में स्थान बनाया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ी क्रमशः कशिश सिन्हा और मानसी चौधरी रहीं। अण्डर 17, 15,13,11और 09 आयु वर्ग में बालकों में विनायक सिंह, रोहन गुप्ता, संस्कार सिंघल,निवेद जायसवाल, अक्षत डाँगरेऔर बालिकाओं में सुरभि राय, फरहीन खान,अनन्या रे आयशाबानो और न्यासा यादव अपने अपने आयु वर्ग में प्रथम रहकर विजेता बने इसी तरह उपविजेता के रुप में अण्डर 17/15/13/11/09 आयु वर्ग के बालक क्रमशः ज्ञान वर्धन, अमन सिंह, हर्ष कुमार चौरसिया,अरुप रे और प्रज्वल पाण्डे रहे बालिका वर्ग में उप विजेता क्रमशःस्नेहा गुप्ता, मेधाँसी तिर्की,वेदिका शर्मा, परिधि गुप्ता रहे।नन्हे बाल खिलाड़ी वेदान्त चौरसिया को भी पुरस्कृत किया गया।और 80 वर्षीय खिलाड़ी हरि दास अग्रवाल का प्रशस्ति पत्र देकर विशेष सम्मान किया गया।

साँसद ट्राफी संभाग स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

इस कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में प्रदीप मण्डल, शेष रतन जायसवाल, योगेन्द्र गुप्ता, अँजुम, रवि शंकर गुप्ता और कुसुम यादव ने प्रतियोगिता का सफल संचालन किया। सभा का सँचालन सीमाँचल त्रिपाठी ने किया।आभार प्रदर्शन संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल ने किया। प्रतियोगिता मे विश्वनाथ मनियन संभाग कन्वेनर, अनीस अँसारी राज्य प्रतिनिधि, सुजित जायसवाल सदस्य, आयोजन समिति के अलावा जिला शतरंज संघ सूरजपुर के उत्साही सदस्य सुरेश कुमार उपाध्यक्ष, जयेन्द्र राजवाड़े सचिव,सहदेव राम रवि महामंत्री, सुनिता राजवाड़े संयोजक, संजय सिदार, उमेश कुमार, मोनिका रवि, मनोज साहू विनय चौरसिया इत्यादि शतरंज संघ सूरजपुर के पदाधिकारी और अभिभावाक तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment