---Advertisement---

एग्री स्टैक पंजीयन प्राथमिकता के साथ करवाने के दिए निर्देश

Follow Us
Spread the love

कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

सूरजपुर।  कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने आज राजस्व विभाग के कामकाजों की समीक्षा की। उन्होंने अनुविभाग एवं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने न्यायालयवार राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनके निराकरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी प्रकरण समय-सीमा के भीतर ही निराकृत किये जाये। बैठक में अभिलेख सुधार, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भू-अर्जन, पट्टा, अभिलेख का दुरुस्तीकरण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। इसके अलावा बैठक के दौरान उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे की तहसीलवार जानकारी भी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने एग्री स्टैक पंजीयन प्राथमिकता के साथ करवाने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा,डिप्टी कलेक्टर,सर्व एसडीएम व अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment