---Advertisement---

बिजली बिल बढ़ोतरी के खिलाफ प्रेमनगर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, आम जनता की आवाज़ उठी

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर/प्रेमनगर – छत्तीसगढ़ प्रदेश में वर्तमान सरकार द्वारा बिजली बिल की दरों में बढ़ोतरी के विरोध में युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रोहित कन्नौजे के नेतृत्व में प्रेमनगर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बिजली बिल की बढ़ी हुई दर को तत्काल सरकार से कम करने की मांग की।

बिजली बिल बढ़ोतरी के खिलाफ प्रेमनगर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, आम जनता की आवाज़ उठी

प्रदर्शन के पश्चात युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर बिजली कार्यालय के पास तहसीलदार मैडम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें यह मांग की गई कि प्रदेश की आम जनता को बिजली बिल में बढ़ोतरी से राहत दी जाए।

बिजली बिल बढ़ोतरी के खिलाफ प्रेमनगर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, आम जनता की आवाज़ उठी

इस अवसर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सुश्री शशि सिंह, उर्दू अकादमी सदस्य इस्माईल खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जगते, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश तिवारी, प्रेमनगर विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आलोक साहू, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपन मानिकपुरी, मेहंदी यादव, आलोक जगते, महेंद्र साहू, वीर सिंह, बहादुर सिंह, शिव भरोष, ईश्वर सिंह, पवन और धर्मेन्द्र प्रजापति सहित कांग्रेस पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि बिजली बिल में हुई वृद्धि को कम करकर आम जनता को राहत प्रदान की जाए।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment