सूरजपुर। वनमंडलाधिकारी सूरजपुर के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बायपास रोड पर्री के पास एक ट्रक से लगभग 15 टन अवैध नीलगिरी लकड़ी जब्त की है।
पूछताछ के दौरान ट्रक चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर ही जप्ती नामा तैयार किया। जब्त की गई लकड़ी को आगे की कार्रवाई के लिए तहसीलदार सूरजपुर को सौंप दिया गया है।
इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी सूरजपुर, परिसर रक्षक सूरजपुर सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।




























