---Advertisement---

भीम आर्मी का गठन और जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को बताया संगठन का उद्देश्य

Follow Us

भैयाथान/सूरजपुर- ग्राम बंजा डबरीपारा में भीम आर्मी संगठन का गठन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संगठन के उद्देश्य और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष चिंटू सोनवानी ने किया।

उन्होंने कहा कि भीम आर्मी का उद्देश्य समाज में शिक्षा, समानता और न्याय की भावना को बढ़ावा देना है, ताकि हर वर्ग को अपने अधिकारों की जानकारी मिल सके और समाज में समरसता स्थापित हो।

इस अवसर पर संतोष सोलंकी, राजेंद्र कुमार सैनी, रामविलास, कुंदन राम, सुंदर, अशोक सैनी, समय लाल, देवकुमार सैनी, रवि जायसवाल, योगेश, अमित सरपंच, रमेश, गंगाराम, सुरेंद्र, पवन और शिवमंगल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भीम आर्मी पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए लोगों से संगठन से जुड़ने और सामाजिक न्याय के लिए एकजुट रहने की अपील की।

Leave a Comment