---Advertisement---

प्रेमनगर में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी करेगी धरना प्रदर्शन

Follow Us

सूरजपुर/ प्रेमनगर। आम आदमी पार्टी प्रेमनगर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नगर पंचायत प्रेमनगर क्षेत्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर जोरदार विरोध करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश जगते ने थाना प्रभारी प्रेमनगर को पत्र देकर 13 अक्टूबर 2025 को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन की सूचना दी है।

पार्टी द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से साफ-सफाई की कमी, सड़कों की दुर्दशा, नालियों की गंदगी, स्ट्रीट लाइट की खराबी, पेयजल की समस्या जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर नागरिक परेशान हैं। इन मुद्दों को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।

धरना प्रदर्शन का आयोजन 13 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नगर पंचायत कार्यालय परिसर, प्रेमनगर में किया जाएगा।

राजेश जगते ने बताया कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा और आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि धरना शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Comment