---Advertisement---

ग्राम पोडिपा में आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और रणनीति पर हुई चर्चा

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक लटोरी के ग्राम पोडिपा में आज आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह, लोकसभा सचिव एवं विधानसभा प्रभारी भटगांव लव कुमार दुबे, जिला अध्यक्ष श्री रवि जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष श्री संदीप यादव, तथा जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी रणनीति और क्षेत्रीय विकास से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जो इस बात का संकेत है कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा को समाज के सभी वर्गों से समर्थन मिल रहा है।

इस अवसर पर कई नए सदस्यों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली।

बैठक का संचालन स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक किया और अंत में प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

आम आदमी पार्टी के इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों को नई दिशा दी है और संगठन के प्रति लोगों में बढ़ती रुचि को दर्शाया है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment