---Advertisement---

प्रेमनगर में व्याप्त अव्यवस्था के विरोध में आम आदमी पार्टी का एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन

Follow Us

सूरजपुर – 13 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार को आम आदमी पार्टी, प्रेमनगर द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ एक एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती जनसमस्याओं, प्रशासनिक लापरवाही और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर किया गया।

इस धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अगुवाई पार्टी के लोकसभा उपाध्यक्ष श्री दिनेश देवांगन ने की। उनके साथ जिलाध्यक्ष श्री रवि जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश जगते, जिला मीडिया प्रभारी श्री आशिष कुशवाहा, जिला ओबीसी विंग के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप साहू, तथा ब्लॉक के सक्रिय कार्यकर्ता ईश्वर सिंह, महेंद्र जगते, ललित राजवाड़े, तुल्वश्वर राजवाड़े, प्रमिला जगते, शीतल सिंह, ममता सिंह, यशोदा राजवाड़े, लता सिंह, राजेश राजवाड़े, राजेश सारथी एवं आम आदमी पार्टी के प्रेमनगर ब्लॉक के सभी क्रांतिकारी साथी कार्यक्रम में शामिल रहे।

इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में प्रेमनगर क्षेत्र के ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और नगर पंचायत में व्याप्त अव्यवस्थाओं के प्रति अपना आक्रोश प्रकट किया। आम आदमी पार्टी ने प्रशासन से मांग की कि जनहित से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए, अन्यथा आगे भी जन आंदोलन तेज किया जाएगा।

Leave a Comment