---Advertisement---

जेडीएस कर्मचारियों ने उठाई आवाज, बीएमओ को सौंपा निवेदन पत्र

Follow Us

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने जेडीएस कर्मचारियों के मानदेय और अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद की है। शुक्रवार को संघ के पदाधिकारियों ने भैयाथान और ओडगी विकासखंड के बीएमओ को कर्मचारियों की मांगों से संबंधित निवेदन पत्र सौंपा।

इस दौरान जिला अध्यक्ष निलेश कुमार साहू, भैयाथान ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र राजवाड़े, मोनिका यादव सहित बड़ी संख्या में जेडीएस कर्मचारी उपस्थित रहे।

संघ ने निवेदन पत्र के माध्यम से यह मांग की कि जीवन दीप समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को कलेक्टर दर के समान मानदेय भुगतान किया जाए। संघ का कहना है कि कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह कदम अत्यंत आवश्यक है।

जिला अध्यक्ष निलेश साहू ने कहा कि संघ कर्मचारियों के हक की लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ेगा, ताकि जेडीएस कर्मचारियों को उनका उचित हक मिल सके।

जेडीएस कर्मचारियों ने उठाई आवाज, बीएमओ को सौंपा निवेदन पत्रजेडीएस कर्मचारियों ने उठाई आवाज, बीएमओ को सौंपा निवेदन पत्र

 

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment