---Advertisement---

तीन दिन में हुई तीन चोरियां , कोयलांचल बिश्रामपुर में दहशत का माहौल

Follow Us
Spread the love

चोरों ने आलमारी का लॉक तोड़ गहने, जेवर और नगद पर किया हाथ साफ 

बच्चों के गुल्लक को भी फोड़कर चुराए पैसे 

पुलिस की कार्यशैली पर लोग उठा रहे कई सवाल

सूरजपुर / बिश्रामपुर – जिले के कोयलांचल क्षेत्र बिश्रामपुर में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। आयदिन हो रही चोरी की घटनाओं से जहां एक ओर कोयलांचलवासियों में दहशत का माहौल है वहीं जनप्रतिनिधियों सहित श्रमिकों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र के कॉलोनियों में सिलसिलेवार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच बीते दो दिनों में तीन आवासों में चोरी की घटना ने एक बार फिर से पुलिस के कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

दअरसल पहली घटना बीते शुक्रवार रात की है जहां आवास नंबर 124 में निवासरत कालरी कर्मी की पत्नी रात के भोजन के बाद अपने 10 वर्षीय बेटे को सोता छोड़ घर के जाली वाले दरवाजे में ताला लगाकर पड़ोस के घर तरफ चली गईं इसी बीच अज्ञात चोरों ने कुंडी सहित ताले और जाली को निकालकर घर के अंदर घुस गए और अलमारी के लॉक को तोड़कर जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं दूसरी घटना उसी कॉलोनी की है जो रविवार को सुबह 4 से 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। यह घटना माइनर्स कॉलोनी के वार्ड नंबर 7 स्थित आवास क्रमांक 253 और 255 की है। जहां सुने आवास के ताले को तोड़कर अज्ञात चोरों ने जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरत की बात तो यह कि चोरों ने बच्चों के गुल्लक तक को फोड़कर उसमें जमा पैसे चुरा लिया।

गौरतलब है कि बीते जून माह में बिश्रामपुर क्षेत्र के ऑफिसर कॉलोनी में एक महिला शिक्षक के साथ चैन स्नेचिंग की घटना हुई थी जिससे क्षेत्र के कालरीकर्मियों भय बना हुआ है। वहीं सूत्रों की माने तो इसके पूर्व भी नगर में चोरी अन्य कई घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें से कई मामलों का सुराग आज पर्यन्त नहीं लग पाया है। बीते कई महीनों से सिलसिलेवार हो रही चोरी की घटनाओं से ऐसा लगता है मानो कोयलांचल बिश्रामपुर चोरों के लिए एक बड़ा चारागाह बन गया है।

बहरहाल बीते तीन दिनों में हुई चोरी की तीनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है अब देखना यह है इस मामले में पुलिस क्या उचित कार्यवाही करती है

Leave a Comment