सूरजपुर/ प्रतापपुर – जिले के प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दवनकरा में दिनांक 20/10/2025 को दीपावली के शुभ अवसर में सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा समिति दवनकरा के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार 7100/- रुपए, द्वितीय 3100, तृतीय 1100 का पुरस्कार रखा गया था प्रतियोगिता के लिए पांच जजों की टीम द्वारा प्रतिभागियों के बनाये गए रंगोली का निरीक्षण कर अंक दिया गया ,जजों की टीम में श्री दिनकर जी, श्री बनारसी गुप्ता, श्री नवीन नाविक, श्रीमती सीमा बघेल एवं संयुक्त रूप से श्री रघुनाथ विश्वकर्मा, श्री परमेश्वर नाविक और श्री अंजनी कुमार शामिल थे जिन्होंने रंगोली का निरीक्षण कर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पार्वतीपुर की टीम, दूसरा दवनकरा की टीम और तीसरा गोंदा की टीम को चुना, जजों के दिए गए अंकों को गणना करने में श्री श्याम पैकरा, श्री कामेश्वर सिंह , श्री धर्मपाल रजक, श्री महेंद्र देवांगन ने योगदान दिया,इस रंगोली प्रतियोगिता के आयोजन में वन समिति विकास निगम छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा जी , श्री सूरज प्रसाद नाविक, श्री रामधन राजवाड़े जी,श्री भरत सिंह, श्री दिनकर सिंह जी, श्री भूपेन्द्र कुशवाहा, सरपंच प्रतिनिधि सुखलाल पैकरा, उपसरपंच श्री मुकेश राजवाड़े, उमाशंकर राजवाड़े, जयकरण राजवाड़े व अन्य वरिष्ठजन तथा सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा समिति दवनकरा के सभी पदाधिकारीयों सहित दवनकरा व आसपास के कई गांवों से सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।