---Advertisement---

छत्तीसगढ़ आइडियाथॉन-2025 हेतु 29 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

Follow Us

सूरजपुर। रजत जयंती वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में उद्योग विभाग के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ द्वारा ‘‘छत्तीसगढ़ आईडियाथॉन-2025’’-स्टार्टअप पिचेस एवं अवार्डस् इवेंट का लांच किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जिले के महाविद्यालयों, आईटीआई, लाइवलीहुड कॉलेजों के विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, नवाचार क्लबों, अनुसंधान एवं विकास केन्द्रों तथा संस्थागत इनक्यूबेटरों एवं स्किल सेंटरों को स्टार्टअप्स और जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों को सशक्त बनाना और पूरे राज्य में एक जीवंत एवं समावेशी स्टार्टअप इकोसिस्टम का निर्माण करना है। यह ‘‘छत्तीसगढ़ आईडियाथॉन-2025’’ राज्यभर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें 10 संभावनाशील विचार और 10 अभिनव स्टार्टअप्स का चयन किया जाएगा। इन्हें राज्योत्सव में ‘‘डेमोडे-पिचिंग इवेंट’’ में अपनी अंतिम प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। मूल्यांकन के आधार पर शीर्ष 5 छात्र विचार एवं शीर्ष 5 स्टार्टअप्स को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान में नकद पुरस्कार 51,000 हजार रूपये तक, आगे के विकास हेतु मेंटरशिप, राज्योत्सव मंच पर सम्मान और राज्योत्सव प्रदर्शनी मंडप में अपने उत्पाद, सेवाओं का प्रदर्शन करने अवसर मिलेगा। पंजीकरण ऑनलाईन 29 अक्टूबर, 2025 तक सक्रिय रहेगा। र्स्टाटअप छत्तीसगढ़ का यह प्रयास राज्य के युवाओं में नवाचार उद्यमिता और समावेशी भागीदारी कोे प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment