---Advertisement---

JEE MAINS 2024 छत्तीसगढ़ के भाग्यांश साहू बने स्टेट टॉपर

Follow Us
Spread the love

संवाददाता – प्रवीण कुमार साहू

छत्तीसगढ़ |गुरुवार सुबह JEE Mains 2024 सेशन-2 का रिजल्ट जारी हो गया है l छत्तीसगढ़ के भाग्यांश साहू ने 99.98 प्रतिशत के साथ स्टेट टॉप किया है l भाग्यांश साहू की आल इंडिया रैकिंग 321 है। इससे पहले भाग्यांश का सेशन-1 में 99.95 परसेंटाइल आया था। भाग्यांश के पिता सेन्ट्रल जीएसटी में अधिकारी है। उनकी माता सरकारी स्कूल में टीचर हैं।

रायपुर के अमनदीप सिंह और नमन आहूजा ने 98.6 परसेंटाइल स्कोर किया है। वंशिका प्रसाद ने 96.5 परसेंटाइल स्कोर किया है। ये सभी स्टूडेंट ने इस साल 12वीं की परीक्षा दी है।

IMG 20240426 155044

JEE Mains के अप्रैल सेशन की परीक्षा में इस बार 10,67,959 छात्र बैठे थे, जो पिछली बार की तुलना में 45,366 कम थे।

JEE Mains के जरिए सभी श्रेणियों के 2,50,248 छात्र JEE एडवांस के लिए क्वालिफाई कर गए हैं। पिछले साल चुने गए करीब ढाई लाख छात्रों में केवल 1,89,487 ने ही एडवांस दिया था। छत्तीसगढ़ से करीब 10 हजार से अधिक स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment