---Advertisement---

एनएसयूआई ने मनाया सरगुजा महाराजा टी. एस. बाबा का जन्मदिन, बच्चों को बांटी कॉपी-पेन और चॉकलेट

Follow Us

सूरजपुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सरगुजा महाराजा टी. एस. बाबा के जन्मदिन के अवसर पर एनएसयूआई सूरजपुर ने सामाजिक और शैक्षणिक सेवा की मिसाल पेश की। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्राम कोट के मिडिल एवं प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को कॉपी, पेन और चॉकलेट वितरित की गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और “हैप्पी बर्थडे टी. एस. बाबा” के नारे लगाए।

महाराजा बाबा को बताया जनता का सच्चा सेवक

कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने कहा कि “महाराजा साहब हमेशा से जनता के लिए हर संभव मदद करते आए हैं। उन्होंने सरगुजा की जनता के साथ-साथ प्रदेश के हर व्यक्ति की जरूरतों को पूरा करने का कार्य किया है।”

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि टी. एस. बाबा की जनसेवा की भावना युवा वर्ग के लिए प्रेरणा स्रोत है।

एनएसयूआई ने मनाया सरगुजा महाराजा टी. एस. बाबा का जन्मदिन, बच्चों को बांटी कॉपी-पेन और चॉकलेट

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

इस अवसर पर एनएसयूआई जिला कोषाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, प्रदेश सह सचिव लिवनेश सिंह, शिवम साहू, अंकुश गुप्ता, संतोष साहू, शिवम सोनवानी, जितेंद्र कुर्रे, नितेश साहू, यशवंत सिंह, अमित पैकरा, विनय सोनवानी, सोमू खान, परमजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment