---Advertisement---

सूरजपुर: रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास की राशि गबन का आरोप, जांच रिपोर्ट तैयार

Follow Us
Spread the love

लगभग 25 हितग्राहियों के सवा दो लाख रुपए की गड़बड़ी का आरोप

सूरजपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को दिए जाने वाले हितग्राही मूलक राशि में गड़बड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जनपद पंचायत सूरजपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गजाधरपुर में ग्रामीणों ने रोजगार सहायक रवि जायसवाल पर राशि गबन का गंभीर आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि रोजगार सहायक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मनरेगा से मिलने वाली राशि किसी अन्य व्यक्ति के खाते में डालकर उसका आहरण कर लिया, जिससे वास्तविक हितग्राहियों को भारी नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

 लाखों रुपए की गड़बड़ी का आरोप

सूत्रों के मुताबिक, करीब 25 आवास हितग्राहियों की लगभग सवा दो लाख रुपए की राशि का हेरफेर किया गया है। इस कारण कई लाभार्थियों के आवास अधूरे रह गए हैं।

ग्रामीणों ने जब मामले की जानकारी सरपंच को दी तो उन्होंने इसे ग्रामसभा में उठाया, जहां रोजगार सहायक ने सार्वजनिक रूप से राशि गबन की बात स्वीकार करते हुए रकम लौटाने की बात कही।

शिकायत के बाद बनी जांच टीम

निर्धारित तिथि पर राशि न लौटाने पर ग्रामीणों ने सरपंच के माध्यम से जनपद पंचायत सीईओ को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत के बाद सीईओ द्वारा तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया गया, जिसने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार कर ली है।

कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि रोजगार सहायक द्वारा वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई है, और अब नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों में आक्रोश

गजाधरपुर में ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। उनका कहना है कि गरीबों के हक का पैसा हड़पने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

सूरजपुर: रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास की राशि गबन का आरोप, जांच रिपोर्ट तैयारसूरजपुर: रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास की राशि गबन का आरोप, जांच रिपोर्ट तैयार

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment