कांकेर ।। उप मुख्यमंत्री(गृह) श्री विजय शर्मा कांकेर स्थित काउंटर टेरेरिज्म एंड जंगल वारफेयर महाविद्यालय पहुंचे और वहां चल रहे प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के अभ्यास के सभी डेमो का अवलोकन कर प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की।
मा. उप मुख्यमंत्री को दुर्गम पहाड़ियों, घने जंगलों और पहुंचविहीन क्षेत्रों में प्रतिरक्षा से संबंधित अभ्यासों के संबंध में लघु फ़िल्म दिखाकर जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों से मिलकर उनसे संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से हमारे देश व राज्य की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी और हमारे जवानों के लिए विभिन्न परिस्थितियों से निपटने में सहयोगी सिद्ध होगा।
Advertisement

























