सूरजपुर/दतिमा मोड़- शिक्षा के क्षेत्र में “वन नेशन, वन स्टूडेंट” अपार आईडी बनाने का काम सही तरीके से और समय पर हो रहा है या नहीं। इसकी समीक्षा करने के लिए भैयाथान विकासखंड शिक्षा अधिकारी फूलसाय मरावी ने भ्रमण कर जायजा लिया। इसी बीच अचानक मंगलवार की दोपहर शासकीय हाईस्कूल राईं पहुचे जहाँ अपार आईडी कार्य की समीक्षा ली गई जिसमे धीमें गति कार्य होना पाया गया। अब तक यहाँ उच्चाधिकारियों ने निर्देश के बाद भी ध्यान नही देने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीईओ ने संकुल प्रभारी को जमकर फटकार लगाई गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दी गई।
बीईओ ने दो दिन का दिया अल्टीमेटम
अपार आईडी छात्रों का डिजिटल पहचान पत्र की कार्य पूरी करने के लिए बीईओ मरावी ने संकुल प्रभारी व प्राचार्य इसिदोर तिर्की को चेतावनी दिए कि कहा कि दो दिन के इस अवधि पर यदि पूरे संकुल का अपार आईडी का कार्य पूरी नहीं हुई तो आगे की कार्रवाई के लिए स्वम जिम्मेदार होंगे। साथ ही जाते-जाते उन्होंने स्वच्छता पर भी बल दिया, उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में शुद्ध पेयजल व शौचालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आपको बता दे कि पूरे खण्ड में एसडीएम, बीईओ, एबीईओ, बीआरसी के द्वारा लगातार स्कूलों में जाकर अपार आईडी कार्य की समीक्षा की जा रही है।

















