---Advertisement---

सूरजपुर: एनएसयूआई की जिला स्तरीय बैठक हुई सम्पन्न

Follow Us

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी, जिलेभर के कार्यकर्ता हुए शामिल

सूरजपुर। एनएसयूआई जिला सूरजपुर द्वारा संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और सदस्यता अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में सर्किट हाउस सूरजपुर में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई और आने वाले कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की गई।

सूरजपुर: एनएसयूआई की जिला स्तरीय बैठक हुई सम्पन्न

आकाश साहू ने कहा कि एनएसयूआई राजनीति की प्रारंभिक सीढ़ी है। छात्र राजनीति के माध्यम से जुड़कर युवा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई से जुड़कर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख पदों तक पहुंचा जा सकता है और छात्रों की समस्याओं का प्रतिनिधित्व भी किया जा सकता है।

सूरजपुर: एनएसयूआई की जिला स्तरीय बैठक हुई सम्पन्न

बैठक में जिलेभर से बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान युवा नेता हर्ष दनोदिया, क्षितिज चंदेल, सैयद नदीम, हरिनारायण साहू, मौसिम खान, संतोष साहू, आकाश सिंह, शिवम सोनवानी, तनवीर अहमद, विनय दास महंत, अमन नायक, कुनाल यादव, चंदन गुप्ता, मनोज सिंह, दिलशाद अहमद, अतुल पाटिल, यश दास, पीयूष कुशवाहा, कौनेन अंसारी, मो. रिजवान, मणिशंकर पाण्डेय, यशवंत सिंह, आशीष सिंह, दीप सोनवानी, शिवम साहू, अंकुश गुप्ता, उमेश जायसवाल, अभय सोनवानी, देव सिंह, विनोद सिंह, रंजीत दुबे, अमित सिंह पैकरा, अरुण कुमार प्रजापति, नीरज पाण्डेय, मनरूप, दिलबरन सिंह, उत्तम सिंह, अनमोल, प्रांजल टांडे, अनुराग ठाकुर, हिमेश सिंह, सोनू देवांगन, विशाल सिंह, मो. शाहिद,अदनान सिद्दीकी, मुकेश राजवाड़े, विकाश राजवाड़े, संजय, विनय, अनिकेश, गोलू, राधेश्याम, कमलेश सिंह, सरफराज, रमजान हुसैन, शहनवाज, देव सिंह, आलोक बैरागी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment