---Advertisement---

कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने किया प्रतापपुर विकासखंड का दौरा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow Us

सूरजपुर। जिला कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने आज प्रतापपुर विकासखंड का दौरा कर विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने  प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एकीकृत जलसंग्रहण प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसानों के धान फसल उत्पादन का निरीक्षण किया और आगामी रबी फसल विस्तार कार्य योजना पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत झिंगादोहर पहुंचकर जलग्रहण समिति की महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा किए जा रहे बकरी पालन कार्य की जानकारी ली और उन्हें आय वृद्धि हेतु बकरी पालन को और विस्तार देने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही क्षेत्र में उपलब्ध सिंचाई साधनों का भी निरीक्षण किया।

इसके अलावा कलेक्टर ने ग्राम सकलपुर में कृषि विभाग के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की, जिसमें रामतिल की खेती और सोलर योजना के क्रियान्वयन की प्रगति शामिल रही।

मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होंने प्रतापपुर अंतर्गत खोरमा में निर्माणाधीन मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आरईएस, जल संसाधन एवं पीडब्ल्यूडी विभाग की संयुक्त टीम गठित कर स्थल निरीक्षण कर कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए।

इसके अलावा कलेक्टर ने सारासोर में पीएचई विभाग के निर्माण कार्य और गोवर्धनपुर में विद्यालय भवन निर्माण का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को सभी कार्य नियत समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment