---Advertisement---

जिला अध्यक्ष जगत सिंह ने अस्पताल में मरीजों का हाल जाना, जन्मदिन पर किया फल वितरण

Follow Us

सूरजपुर/रामानुजनगर – गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा सूरजपुर के जिला अध्यक्ष जगत सिंह ने अपने जन्म दिवस को समाज सेवा के रूप में मनाते हुए मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में सेवा सबसे बड़ी पूंजी है। जन्मदिन जैसे विशेष अवसर पर जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटना ही सच्चा उत्सव है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हर व्यक्ति अपने जीवन के खास अवसरों को समाज के हित में समर्पित करे, जिससे समाज में सकारात्मकता और सहयोग की भावना बढ़े।

फल वितरण के दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा रामानुजनगर के ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, दीप सोनवानी, धर्मेंद्र कुरे, लवकेश साहू, कृष्णा सिंह, अरविंद सिंह और लल्लू सिंह सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और यह संकल्प लिया कि आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment