---Advertisement---

भटगांव विधानसभा में मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न — मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सहभागिता

Follow Us

भैयाथान। छत्तीसगढ़ शासन की केबिनेट मंत्री एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा भैयाथान मंडल में आयोजित मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों को मतदाता सूची के महत्व और उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि — “लोकतंत्र की सशक्त नींव मतदाता सूची से ही शुरू होती है। प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ा होना न केवल उसका अधिकार है, बल्कि यह लोकतंत्र को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है।”

इस अवसर पर मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे घर-घर जाकर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग करें, ताकि आगामी चुनावों में अधिक से अधिक मतदाता मतदान कर सकें।

कार्यक्रम में प्रभारी श्री संत सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री सुनील साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मार्तंड साहू, जनपद उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह, श्री शीतल गुप्ता, श्री रामु गोस्वामी, मंडल महामंत्री श्री सावन गोयल, श्री सीताराम कुशवाहा, श्री चिन्तवान राजवाड़े सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आत्मीयता और उत्साह के साथ उपस्थित रहे।

भटगांव विधानसभा में मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न — मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सहभागिता

भैयाथान मंडल में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। मंत्री ने कार्यक्रम के समापन पर कहा कि आने वाले चुनावों में हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना भाजपा का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment