---Advertisement---

टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप से धान विक्रय हेतु किसानों के लिए जारी होगा टोकन

Follow Us
Spread the love

नवीनतम जानकारी मोबाईल एप के माध्यम से होगी प्राप्त

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के पंजीकृत किसानों को धान खरीदी हेतु टोकन जारी करने की प्रक्रिया के व्यवस्थित प्रबंधन हेतु टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप विकसित किया गया है। इस एप की सहायता से प्रत्येक किसान स्वयं निर्धारित तिथि पर संबंधित खरीदी केन्द्र में धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकते है। किसान की जानकारी, भूमि, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी संबंधी सभी नवीनतम जानकारी इस एप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

टोकन सुबह 8 बजे विशेष रूप से तुंहर टोकन मोबाइल एप के माध्यम से जारी किए जाएंगे। सोसायटी संचालक पिछले वर्ष की भांति ही सुबह 9.30 बजे से टोकन जारी करना शुरू कर सकते है। टोकन अगले 7 खरीदी दिनों के लिए जारी किए जाएंगे और टोकन में जारी धान की मात्रा डीसीएस, गिरदावरी, पीवी के अनुसार पंजीकृत धान रकबा से कम या बराबर होनी चाहिए। लघु किसानों और सीमांत किसानों को अधिकतम 2 टोकन की अनुमति है। बड़े किसानों को अधिकतम 3 टोकन की अनुमति है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अनाधिकृत टोकन जारी होने से रोकने के लिए टोकन बनाते समय आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है। इससे किसान की पहचान सत्यापित होगी और उनकी स्पष्ट सहमति के बिना टोकन जारी होने से रोका जा सकेगा। जिला प्रशासन की अपील है कि टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप का उपयोग कर कृषक बंधु असुविधा से बचें व सुगमता के साथ अपनी धान की फसल का विक्रय सुनिश्चित करें।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment