---Advertisement---

प्रत्येक जनपद पंचायतों में दिव्यांगजन हेतु 24 अगस्त से 27 सितंबर तक शिविर का होगा आयोजन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर ।। 20 अगस्त 2024 ।। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में निवासरत दिव्यांगजनों के चिन्हांकन/परीक्षण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यू.डी.आई.डी. कार्ड बनाये जाने के लिए जिले के प्रत्येक जनपद पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत प्रेमनगर के मंगल भवन में 24 अगस्त, जनपद पंचायत रामानुजनगर के मंगल भवन में 30 अगस्त, जनपद पंचायत प्रतापपुर के मंगल भवन में 05 सितंबर, जनपद पंचायत भैयाथान के मंगल भवन में 13 सितंबर, जनपद पंचायत ओड़गी के मंगल भवन में 20 सितंबर एवं जनपद पंचायत सूरजपुर के मंगल भवन में 27 सितंबर को दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दिव्यांगजन आधार कार्ड एवं फोटो (दो-दो प्रतियों) के साथ उपस्थित होवें।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment