---Advertisement---

प्रधानपाठक अंबिकेश्वर प्रसाद साहू ने सेवानिवृत्ति एवं जन्मदिवस पर किया भव्य न्योता भोज का आयोजन

Follow Us

संकुल गंगोटी के शिक्षकों व विद्यार्थियों की भावनात्मक उपस्थिति, सम्मान और शुभकामनाओं के बीच सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

भैयाथान। शिक्षा के क्षेत्र में चार दशक से अधिक समय तक अपनी सेवाएँ देकर अनगिनत बच्चों के भविष्य को संवारने वाले प्रधान पाठक अंबिकेश्वर प्रसाद साहू ने अपने 62वें जन्मदिवस एवं शिक्षक पद से सेवानिवृत्ति के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुटरापारा में भव्य न्योता भोज का आयोजन किया।

भावनाओं से भरा आयोजन, बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए लोग

सुबह से ही विद्यालय परिसर में शिक्षक-शिक्षिकाओं, सहकर्मियों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।। अपने सरल स्वभाव और उत्कृष्ट शिक्षण शैली के कारण लोकप्रिय रहे श्री साहू के सम्मान में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने उन्हें नए जीवन अध्याय के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घ शिक्षण अनुभव की भरपूर सराहना की।

प्रधानपाठक अंबिकेश्वर प्रसाद साहू ने सेवानिवृत्ति एवं जन्मदिवस पर किया भव्य न्योता भोज का आयोजन

केक काटकर मनाया 62वां जन्मदिवस

आयोजन के दौरान श्री साहू का जन्मदिन भी मनाया गया। विद्यार्थियों ने गुरुजी को शुभकामनाएँ देते हुए केक कटवाया और उन्हें सम्मानपूर्वक बधाई दी। विद्यालय परिसर तालियों और शुभकामनाओं की गूंज से भर गया।

सेवानिवृत्ति पर भावुक हुए साथी शिक्षक

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने श्री साहू की कार्यशैली और सेवा के वर्षों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए। संकुल गंगोटी के शिक्षकों ने कहा कि साहू सर ने न केवल बच्चों को पढ़ाया, बल्कि उन्हें संस्कारों एवं जीवन मूल्यों का ज्ञान भी दिया। कार्यक्रम के दौरान कई साथी शिक्षक उनकी सरलता और सहयोगी स्वभाव को याद कर भावुक हो उठे।

प्रधानपाठक अंबिकेश्वर प्रसाद साहू ने सेवानिवृत्ति एवं जन्मदिवस पर किया भव्य न्योता भोज का आयोजन

न्योता भोज में उमड़ी भीड़

सेवानिवृत्ति और जन्मदिन के इस संयुक्त अवसर पर आयोजित न्योता भोज के अवसर पर शिक्षकों और छात्रों की भारी भीड़ देखी गई। सभी ने भोजन ग्रहण करते हुए श्री साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन की नई यात्रा के लिए शुभाशिष प्रदान किया।

प्रधानपाठक अंबिकेश्वर प्रसाद साहू ने सेवानिवृत्ति एवं जन्मदिवस पर किया भव्य न्योता भोज का आयोजन

संकुल गंगोटी के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं रहे उपस्थित

इस अवसर पर संकुल गंगोटी के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, पूर्व छात्र, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे और उन्होंने श्री साहू को सम्मानपूर्वक विदाई दी।

“बच्चों को शिक्षित करना ही सबसे बड़ी उपलब्धि रही”— अंबिकेश्वर साहू

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान श्री साहू ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा—

“शिक्षण मेरा केवल पेशा नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य रहा। बच्चों के बीच बिताए पल हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।”

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment