---Advertisement---

जनजातीय गौरव दिवस विद्यालय में निबंध, चित्रकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर विकासखण्ड में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में माध्यमिक शाला पतरापाली में प्रधानपाठक बी. आर. हितकर के मार्गदर्शन में प्रेरणादायी कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान एवं आदिवासी गौरव को सुंदर तरीके से अभिव्यक्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने आदिवासी नृत्य, लोकगीत एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को जीवंत कर दिया। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती अनिता सिंह ने बच्चों को बिरसा मुंडा के बलिदान, नेतृत्व एवं आदिवासी समाज के उत्थान में उनके अपूर्व योगदान की जानकारी दी तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित किया। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानपाठक बी. आर. हितकर, शिक्षक महेन्द्र पटेल, कृष्ण कुमार यादव, सरिता सिंह सहित अनेक विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment