---Advertisement---

शिवप्रसाद नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया बाल मेला का आयोजन 

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवप्रसाद नगर विकासखंड भैयाथान जिला सूरजपुर में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला का आयोजन किया गया जिसमें चाचा नेहरू को याद करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाकर स्टाल लगाया गया था जिसमें स्थानीय विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिका छात्र-छात्रा छात्रगण बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए उक्त बाल मेला कार्यक्रम में स्थानीय करमा नृत्य के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा जनप्रतिनिधियों के द्वारा बच्चों द्वारा बनाए गए खाने के सामग्री क्रय करके बच्चों को शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल खान-पान रहन-सहन संस्कृति पर्यावरण तथा वृक्षारोपण के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया ,बाल मेला के मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम सिंह जिला पंचायत सदस्य के द्वारा बालकों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों एवं जन भागीदारी भी आवश्यक है इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा करमा दलों को एवं स्कूली छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री राय सिंह,शिवदयाल साहू,मणि प्रताप साहू विद्यालय के प्रिंसिपल सुरेश कुमार दुबे विद्यालय के हिंदी की व्याख्याता श्रीमती बृजबाला साहू ,कौशल कुमार साहू , घनश्याम घृतलहरे, राजरखन तिवारी, बाबा वर्मा ,अंजली कुशवाहा, अनिल साहू ,सुरुचि साहू ,जगरानी तिर्की ,रीता साहू, प्रतिभा श्याम ,दाता राम राठिया, जानकी सिंह ,शेफाली ठाकुर, नित्यानंदv कुशवाहा,आशाराम बरेठ, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment